
ठाकुर कुञ्ज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट
द्वारा अग्नि पीड़ितों को राहत सहायता प्रदान की गई
जिला कुल्लू में पिछले कई वर्षों से गरीब एवं
जरुरतमन्द लोगों की मदद करने में अग्रणी ठाकुर कुञ्ज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट सदैव
अग्रणी रहा है I इसी कड़ी में आज ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती रजनी
ठाकुर ने गत दिनों मनाली बाज़ार में लगी भीषण आग से हुए नुकसान की भरपाई करने के
लिए श्री अनील कुमार, श्रीमती कृष्णा कुमारी एवं सुश्री चंद्रेश
कुमारी को घरेलु सामान खरीदने के लिए चेक के माध्यम से मु० 85000/- रुपए प्रदान
किए गए I श्रीमती रजनी ठाकुर ने कहा कि उक्त राशी के अतिरिक्त वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं
खेल मन्त्री श्री गोविन्द सिंह ठाकुर द्वारा प्रभावितों को मु० 20000/- रुपए प्रति
प्रभावित पहले ही प्रदान कर दी गई है I इसके अतिरिक्त ट्रस्ट की ओर से श्री रमेश
कुमार निवासी सियाल गाँव को कान के ईलाज के लिए PGI चंडीगढ़ के
प्राक्कलन के अनुसार मु० 20000/- रुपए प्रदान किये गए हैं I श्रीमती ठाकुर ने
कहा की ट्रस्ट हमेशा गरीबों और जरुरतमंदों की सहायता में अग्रणी रहा है, तथा किसी भी प्रकार
के संकट में घटी के लोगों की मदद में तत्पर रहता है I
श्रीमती ठाकुर ने कहा की सेवा की इसी कड़ी में
ठाकुर कुञ्ज लाल दमोदारी ठाकुर ट्रस्ट द्वारा आगामी 1 और 2 अक्तूबर को किन्नौर
जिला के रिकोंगपीओ और सांगला में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे विशेषज्ञों
डॉक्टरों के अलावा जरुरतमंदों को मुफ्त दवाई, तथा अन्य सामग्री
जैसे व्हील चेयर, वाल्किंग स्टिक्स, सुनने की मशीने
इत्यादि उपलब्ध करवाई जाएगी I
Comments
Post a Comment