औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख़्त निगरानी के निर्देश औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख़्त निगरानी के निर्देश हिमाचल न्यूज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें प्रवासी श्रमिकों विशेषकर औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगपतियों या उनके ठेकेदारों को प्रशासन की अनुमति के उपरान्त ही कामगारों को लाने की अनुमति होगी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक उन्हें क्वारंटीन किया जाना आवश्यक होगा। बड़ी औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त क्वारंटीन क्षमता सृजित करनी होगी, जबकि छोटी इकाइयां क्वारंटीन सुविधा सृजित करने के लिए किसी एक स्थान को चिन्हित कर सकती हैं। उन्होंने उद्योग श्रम और रोजगार विभाग को औद्योगिक इकाइयांे को इस सम्बन्ध में समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प...