ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि बाहर से लाए जा रहे व्यक्तियों की सबसे पहले मेडिकल जांच कराई जाएगी और उसके बाद उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटा से हिमाचली विद्यार्थियों को वापस लाने की प्रक्रिया के बाद चरणबद्ध तरीके से बाकी क्षेत्रों में फंसे हिमाचलियों को भी वापस लाया जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला ऊना में अब तक 16 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इनमें से 8 व्यक्तियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। अब जिला के 8 एक्टिव केस रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते जिला ऊना में कर्फ्यू को भरपूर सहयोग मिल रहा है।


Comments
Post a Comment