प्रदेश सरकार ने कुल्लू मनाली में फंसे किसानों बागवानों को राहत दे दी है। कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कण्डे की अध्यक्षता में व बीआरओ के अधिकारियों की मौजूदगी में आज 20 टैक्सियों में 120 लाहौल वासियों ने घरों का रुख किया। आज पहले दिन ट्रायल के तौर पर इन लोगों को भेजा है। ट्रायल सफल रहा तो कल से रूटीन में लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
आज सुबह छः बजे लोगों का काफिला मनाली से निकला। लोग सात बजे कोठी पहुंचे जहां विभागीय टीम द्वारा सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्रशासन द्वारा मनाली के कोठी व लाहुल के कोसकर में स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है जो रोहतांग दर्रे को पैदल पार करने वालों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कण्डे ने बताया कि कुल्लू मनाली में फ़ंसे लाहुल के किसानों को रोहतांग दर्रे से होते हुए घाटी में भेजा जा रहा है। आज पहले दिन सौ से अधिक लोगों को भेजा गया है। घाटी में पहुंचने से पहले किसानों बागवानों की कोठी व कोकसर में स्वास्थ्य जांच की जा रही है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो संयम बरतें। सरकार उनकी समस्या को लेकर गम्भीर है। सभी को समय पर घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हैं की वो अपने साथ मजदूरों को न ले जाए।
http://himachalnews.co/go/1931




Comments
Post a Comment