📌 Coronavirus Update : हिमाचल में 67 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 26 एक्टिव हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 26 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 67 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 24776 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7551 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 13107 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है। प्रदेश भर में बुधवार को 967 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें से 711 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई, जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके अलावा 255 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी थी।
📌 कांगड़ा में कोरोना संक्रमण का नया केसजिला कांगड़ा में एक और कोरोना पॉजीटिव मिला है। दिल्ली के गुरुग्राम से सुलाह ब्लॉक की सुलाह पंचायत के ही ककड़ैहण गांव पहुंचे 29 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण पाया गया है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि यह युवक 28 अप्रैल को गुरुग्राम से एक अन्य व्यक्ति के साथ टैक्सी में सवार होकर यह युवक घर पहुंचा था। इस दौरान ड्राइवर ने चार रांउड विभिन्न क्षेत्रों में लगाए हैं। पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति होम क्वारंटाइन किया गया था। अब उसके साथ आए अन्य लोगों व संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है, ताकि उनका भी कोरोना टेस्ट किया जा सके। इसके
📌 उद्योगपति का भतीजा अंबाला में कोरोना पॉजिटिवसिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चल रहे एक उद्योग के उद्योगपति का भतीजा अंबाला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उद्योगपति कामकाज के सिलसिले में कालाअंब आता रहा है। प्रशासन ने एहतियातन उद्योग में कार्यरत सभी मजदूरों और कर्मचारियों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को लगभग 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीएमओ केके पराशर ने बताया कि करीब 24 सैंपल लिए जा रहे हैं।
📌 देशभर में 74281 मामले और 2415 की मौतदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है।
📌 दुनिया भर में दो लाख 92 हजार मौत, 43 लाख 42 हजार संक्रमितदुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 92 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 43 लाख 42 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 83 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 08 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
📌 WHO ने जताई आशंका, कोरोना शायद कभी ना जाएविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी निदेशक ने आशंका जताते हुए कहा है कि कोरोना शायद कभी नहीं जाए। माइकल जे रेयान ने कहा कि हो सकता है कि कोरोना भी एचआईवी तरह हमेशा के लिए जिंदगी का हिस्सा बन जाए।
📌 चेहरों पर मुस्कुराहट लिए पहली ट्रेन से लौटे कर्नाटक में फंसे 643 हिमाचलीडीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि आज कुल 643 यात्री ऊना पहुंचे हैं, जिनमें से चंबा के 131, मंडी के 58, बिलासपुर के 22, कांगड़ा के 157, शिमला के 73, किन्नौर के 5, सोलन के 59, कुल्लू के 20, सिरमौर के 14, हमीरपुर के 84 तथा ऊना के 19 यात्री शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जिलावार उतारा गया और एचआरटीसी की बसों में बिठाकर उनके जिलों को रवाना किया गया। सबसे पहले चंबा जिला के यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए हेल्पडेस्क की ओर लाया गया। यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया, थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग की गई और उन्हें खाने की सामग्री तथा पानी की बोतलें प्रदान कर गंतव्यों की ओर रवाना किया गया।
📌 डेढ़ लाख परिवार गरीबों की श्रेणी में शामिल, मिलेगा सस्ता राशनहिमाचल कैबिनेट ने एक साल के लिए करदाताओं को डिपो में मिलने वाले राशन की सब्सिडी से बाहर कर दिया है, जबकि एपीएल उपभोक्ताओं को राशन में मिलने वाली सब्सिडी आधी कर दी। बुधवार को पीटरहॉफ शिमला हिमाचल कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने बीपीएल परिवार की सालाना आय सीमा बढ़ाने को भी मंजूरी दी। 45 हजार रुपये सालाना आमदनी वाले लोग अब गरीबों की श्रेणी में आएंगे। सरकार के इस फैसले से डेढ़ लाख राशन कार्ड उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। एपीएल के ये लोग एनएफएसए में गरीब परिवारों की श्रेणी के तहत कवर होंगे।
📌 कोरोना पॉजिटिव के अंतिम संस्कार में लापरवाही पर हाईकोर्ट का सरकार को नोटिसमंडी जिले के सरकाघाट निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद शिमला प्रशासन की ओर से कथित तौर पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से अंतिम संस्कार करने के मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी व न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल चौधरी की याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किए। न्यायालय ने मामले में राज्य सरकार के अलावा नगर निगम शिमला से भी जवाब तलब किया है। बता दें कि याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार सरकाघाट निवासी युवक की पांच मई को कोविड-19 से मौत हो गई थी। इसके बाद रात 11 से तीन बजे के बीच लावारिस शव की तरह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव जलाने से पूर्व उसके पिता के आने का इंतजार तक नहीं किया गया। यही नहीं शव को जल्द जलाने के लिए डीजल का प्रयोग किया गया। यह तब हुआ जब केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी हिंदू व्यक्ति की कोविड19 से हुई मौत हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार पूरी तरह हिंदू रीति से किया जाएगा। शव जलाने के लिए हिंदू रीति के अनुसार पवित्र मंत्र पढ़े जाने चाहिए। साथ ही सूर्यास्त के बाद किसी भी व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता।
📌 सेनेटाइजर घोटाले में FIR
सचिवालय में हुए सेनेटाइजर घोटाले पर विजिलेंस ने मामला दर्ज कर दिया है। गत मंगलवार को ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजिलेंस की जांच करवाने का आदेश दिया था। इस पर बुधवार को विजीलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेनेटाइजर घोटाले में स्टेट विजिलेंस ने एक सरकारी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो सचिवालय प्रशासन को यह सेनेटाइजर दे रहा था। विजिलेंस ने सरकारी ठेकेदार व आपूर्तिकर्ता मैसर्ज ललित कुमार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है। सचिवालय में करीब तीन हजार सेनेटाइजर को खरीदने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सेनेटाइजर की प्रत्येक बोतल 50 रुपए के दाम से खरीदी जानी थी, लेकिन उसे 130 रुपए के दाम पर बेचने की कोशिश की गई।
सचिवालय में हुए सेनेटाइजर घोटाले पर विजिलेंस ने मामला दर्ज कर दिया है। गत मंगलवार को ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजिलेंस की जांच करवाने का आदेश दिया था। इस पर बुधवार को विजीलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेनेटाइजर घोटाले में स्टेट विजिलेंस ने एक सरकारी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो सचिवालय प्रशासन को यह सेनेटाइजर दे रहा था। विजिलेंस ने सरकारी ठेकेदार व आपूर्तिकर्ता मैसर्ज ललित कुमार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है। सचिवालय में करीब तीन हजार सेनेटाइजर को खरीदने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सेनेटाइजर की प्रत्येक बोतल 50 रुपए के दाम से खरीदी जानी थी, लेकिन उसे 130 रुपए के दाम पर बेचने की कोशिश की गई।
📌 शिमला : होम क्वारंटाइन से भागा युवकशिमला में एक व्यक्ति के क्वारंटाइन के निर्देशों को तोड़कर घर से भागने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना न्यू शिमला में अरविंद कुमार सुपरवाइजर नगर निगम शिमला ने शिकायत की कि बबलू नाम का व्यक्ति, जिसकी आयु 26 वर्ष है और वह 11 मई को अंबाला से शिमला आया था। इसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। वह बुधवार सुबह कर्फ्यू की उल्लंघना करते हुए कहीं चला गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
📌 31 मई तक स्कूल बंद रहेंगे स्कूलहिमाचल में 31 मई तक सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। कॉलेजों में भी 18 मई से 10 जून तक छुट्टियां रहेंगी। शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने का फैसला लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लिया जाएगा। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल बैठक में शिक्षा विभाग ने एक्जिट प्लान को लेकर विस्तार से प्रस्तुति दी। मामले पर चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि केंद्र सरकार की शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए आने वाली दिनों में जारी होने वाली गाइडलाइन के बाद ही हिमाचल में इसको लेकर अंतिम फैसला होगा।
📌 हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे अटल आदर्श विद्यालयप्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खुलने की राह आसान हो गई है। प्रदेश सरकार ने नवोदय और केंद्रीय विद्यालय वाले क्षेत्रों में भी इन विद्यालयों को खोलने की मंजूरी दे दी है। पहले नवोदय और केंद्रीय विद्यालय जिन विधानसभा क्षेत्रों में थे, उनके लिए अटल आदर्श आवासीय विद्यालय मंजूरी नहीं होते थे। कैबिनेट बैठक में इस शर्त को हटा दिया है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने बीते साल घोषित किए गए पंद्रह अटल आदर्श विद्यालयों को खोलने की मंजूरी भी दे दी है।
📌 मौसम समाचार : अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनीहिमाचल में दो दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। आज और कल के लिए भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी जिलों में 15 और अन्य क्षेत्रों में 18 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
📌 आज का विचार : हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है - गौतम बुद्ध
प्रस्तुति : हिमाचल न्यूज़
Himachal News की खबरों के वीडियो देखने के लिए और Updates के लिए हमारे Facebook Page Himachal News7 और Himachal News TV को Like करें व हमारे YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
Himachal News की खबरों के वीडियो देखने के लिए और Updates के लिए हमारे Facebook Page Himachal News7 और Himachal News TV को Like करें व हमारे YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

Comments
Post a Comment