Skip to main content

Covid19 Bulletin : हिमाचल प्रदेश में एक और कोरोना संक्रमित, 65 पहुंचा आंकड़ा

Photo From Pexels.com
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज एक दिन में छठा कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। इसमें चार मामले कांगड़ा जिला और दो मामले हमीरपुर में सामने आए हैं। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। हिमाचल में अब एक्टिव मामले 24 हो गए हैं। संक्रमितों में एक  हेड कांस्टेबल भी शामिल है। पुलिस कर्मी के संक्रमित होने का प्रदेश में यह पहला मामला है।
संक्रमित ये ने मामले कांगड़ा जिले के पंचरुखी, पपरोला और मजेखर से संबंधित है। इनमें से एक 40 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति 10 मई को टैक्सी में पंजाब के जालंधर से कांगड़ा के कुलथी लौटा था और 11 मई को उसका सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। संक्रमित के संपर्क में आए परिवार के 10 लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं, पपरोला का दूसरा संक्रमित 62 वर्षीय व्यक्ति बनुरी पालमपुर में चाय की दुकान चलाता है। परिवार में पांच लोग हैं।
चौथा केस में कांगड़ा की निकटवर्ती पंचायत जमानाबाद का एक 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 30 अप्रैल को पंचकूला से स्कूटी पर कांगड़ा आया है। कोरोना जांच के लिए युवक के सैंपल लिए गए थे। सैंपल की जांच डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में की गई। जहां पर यह पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा में अब कांगड़ा में अब संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है जबकि एक्टिव मामले नौ हो गए हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है।
जमानाबाद पंचायत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले दुबई से दिल्ली और दिल्ली से कांगड़ा लौटा एक युवक पॉजिटिव पाया गया था। कांगड़ा उपमंडल में ही 6 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें दो तरखानकड़, दो जमानबाद और दो दौलतपुर के आसपास के क्षेत्र में सामने आए हैं।
 वहीं, हमीरपुर जिले के सुजानपुर के बजरोल व पलभु क्षेत्र से दो व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों 30 अप्रैल को दिल्ली से वापस अपने घर लौटे थे। डीसी हमीरपुर हिरकेश मीणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बजरोल गांव के 50 वर्षीय और पलभु गांव के 30 वर्षीय व्यक्ति के नमूने नौ मई को जांच के लिए गए थे, जिन्हें आईएचबीटी पालमपुर भेजा गया था। मंगलवार इन दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। दोनों संक्रमित व्यक्तियों को आईसोलेशन सुविधा केंद्र आरसीएच भोटा भेजा जा रहा है।
वहीं, प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 65 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 21628 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7345 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 11269 से अधिक लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।
हिमाचल : कोरोना अब तक
निगरानी में
21,628
क्वारंटाइन पीरियड   
7,345
कुल सैंपल           
11,269
कुल नेगेटिव
11016
कुल पॉजिटिव
65
ठीक हुए      
35
पॉजिटिव (माइग्रेटिड)
4
एक्टिव मामले
24
कोरोना से मौत
2
देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 70765 संक्रमित 2293 मौतदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 21, कर्नाटक में 42, आंध्र प्रदेश में 33 और बिहार में 12 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
 दुनिया भर में दो लाख 87 हजार मौत, 42 हजार संक्रमितदुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 87 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 42 लाख को पार कर गई है। जबकि 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 81 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल : हिमाचल की स्पीति घाटी जहां बौद्ध मठों व रेत की दृश्यावलियों के कारण विश्व विख्यात है, वहीं यहां ऐसा बहुत कुछ है, जो हैरान करने वाला है। यहां के एक गांव में एक लामा की ममी का अस्थि पिंजर बैठी हुई मुद्रा में अभी तक सलामत है। अभी भी उसके सिर पर बाल हैं।

05 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं

5 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं 05  फ़रवरी:  ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार  05  फ़रवरी   वर्ष का 34वां दिन है। साल में अभी 329 दिन (लीप वर्ष में 330 दिन) शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में  05  फ़रवरी   का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।  आज का इतिहास  में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए  हिमाचल न्यूज़  में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्‍नों में दर्ज  05  फ़रवरी   का इतिहास   एवं घटनाक्रम।   05  फ़रवरी   की प्रमुख घटनाएं   (What Happened on 05 February in History) 1783:  इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30,000 लोगों की मौत। 1900:  अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई। 1917:  मैक्सिको का मौज...

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत : भांग का नाम सुनते ही यकिनन तौर पर नशे वाला कोई पदार्थ ही दिमाग में आता है। लेकिन एैसा नही है। वैश्विक स्तर पर भांग का इस्तेमाल जहाज से लेकर कागज तक बनाने में किया जाता है। कुल्लू के विधायक और प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी इस विषय पर नई चर्चा छिड गई है।