आज का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 जून की प्रमुख घटनाएं:
05 जून : ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 157 वां दिन (लीप वर्ष में 158 वां दिन) है। साल में अभी और 209 (लीप वर्ष में 210) दिन शेष हैं। देश और दुनियां के इतिहास में 05 जून का दिन यानि आज का दिन कई कारणों से इतिहास में दर्ज है। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज आज का इतिहास एवं घटनाक्रम।
05 जून के प्रमुख घटनाक्रम (What Happened on 05 June in History)
1507 : इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1661 : महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
1664 : मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1716 : इंग्लैंड और सम्राट कैरेल सहाय ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1752 : बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाने के लिए पहली बार पतंग उड़ाई कि बिजली विद्यत का एक स्त्रोत है।
1806 : लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई, सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
1823 : सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।
1827 : ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1837 : ह्यूस्टन शहर, टेक्सास गणराज्य द्वारा शामिल किया गया।
1846 : अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।
1875 : अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
1882 : बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत।
1888 : अमेरिका के डेमोक्रेटर राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के लिए मनोनीत किये गये।
1912 : अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
1915 : डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
1924 : अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा।
1928 : हाउस और सीनेट चुनाव फिलीपींस में आयोजित किया गया, जिसमें नेसिअनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की।
1942 : अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1953 : डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।
1967 : इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1968 : अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।
1969 : एक अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ।
1972 : संयुक्त राष्ट्र महासभा द्यारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई।
1977 : ऐपल ने ऐपल II कम्प्यूटर पेश किया।
1984 : ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।
1988 : पहला राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस आयोजित किया गया।
1990 : सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 : पहली सबसे छोटी फिल्म "405 द मूवी" को इंटरनेट पर जारी किया गया।
2001 : शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफे से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध किया ।
2002 : भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
2005 : ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008 : अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।
2013 : नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
2013 : भारत के बिहार राज्य में 44 लोग एक बिजली तूफान द्वारा मारे गए।
2017 : सबसे भारी रॉकेट “जीएसएलवी मार्क-3 डी-1” का सफल प्रक्षेपण।
05 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अन्तरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस : विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई।
समग्र क्रान्ति दिवस
05 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 05 June)
1879 : एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।
1892 : सिकन्दर हयात ख़ान - स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री थे।
1946 : प्रेम खंडु थंगुन - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1961 : रमेश कृष्णन - भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
1972 : योगी आदित्यनाथ - उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।
1901 : गोविंद शंकर कुरुप - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार।
05 जून को हुए निधन (Died on 05 June)
1910 : ओ. हेनरी - अमेरीकी लेखक।
1989 : अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी - ईरान के धार्मिक नेता।
1942 : मास्टर मदन - प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक।
प्रस्तुति : हिमाचल न्यूज़
Comments
Post a Comment