Skip to main content

मौसम समाचार : हिमाचल में इस दिन तक होगी बारिश और ओलावृष्टि, अलर्ट जारी

मौसम समाचार : हिमाचल में इस दिन तक होगी बारिश और ओलावृष्टि, अलर्ट जारी:

हिमाचल में पहली जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक इस दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होगी। 29 जून को हिमाचल के  मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

28 जून से रफ्तार पकड़ेगा मानसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में 28 जून से मानसून रफ्तार पकड़ेगा, जबकि जुलाई माह के पहले सप्ताह के दौरान राज्य में झमाझम बारिश होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।
बता दें कि हिमाचल में बीते साल के मुकाबले इस बार मानसून ने आठ दिन पहले प्रवेश किया है। साल 2019 में दो जुलाई को शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला में मानसून आया था। पूरे प्रदेश में पांच जुलाई से मानसून की बारिश शुरू हुई थी। साल 2018 में 27 जून और साल 2017 में पहली जुलाई को मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक इस साल जुलाई माह में 100 फीसदी से ज्यादा बारिश होगी। जबकि अगस्त माह में 96 फीसदी तक बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक हिमाचल में 30 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। आज मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि होगी। राज्य में 28 जून से मानसून रफ्तार पकड़ेगा।
ये रहा हिमाचल का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान          
अधिकतम
न्यूनतम

शिमला    
24.7      
16.6

सुंदरनगर
30.6
20.6

भुंतर
30.6     
19.0

कल्पा
22.6     
11.3

धर्मशाला
30.2     
19.4

ऊना 
33.3     
24.0

नाहन
30.3     
23.5

केलांग
20.8      
10.0

पालमपुर
25.8
18.0

सोलन
30.2
18.0

मनाली
23.8 
14.4

कांगड़ा
32.1        
22.2

मंडी
28.4
20.1

बिलासपुर  
36.5      
22.5

हमीरपुर
36.2      
22.3

चंबा
30.1      
17.0

डलहौजी
20.0      
15.8

कुफ़री
17.0
13.5

जुबड़ हट्टी
26.7
--

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी न्यूनतम की रिपोर्ट 25 जून की है।

Comments

Popular posts from this blog

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल : हिमाचल की स्पीति घाटी जहां बौद्ध मठों व रेत की दृश्यावलियों के कारण विश्व विख्यात है, वहीं यहां ऐसा बहुत कुछ है, जो हैरान करने वाला है। यहां के एक गांव में एक लामा की ममी का अस्थि पिंजर बैठी हुई मुद्रा में अभी तक सलामत है। अभी भी उसके सिर पर बाल हैं।

05 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं

5 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं 05  फ़रवरी:  ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार  05  फ़रवरी   वर्ष का 34वां दिन है। साल में अभी 329 दिन (लीप वर्ष में 330 दिन) शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में  05  फ़रवरी   का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।  आज का इतिहास  में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए  हिमाचल न्यूज़  में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्‍नों में दर्ज  05  फ़रवरी   का इतिहास   एवं घटनाक्रम।   05  फ़रवरी   की प्रमुख घटनाएं   (What Happened on 05 February in History) 1783:  इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30,000 लोगों की मौत। 1900:  अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई। 1917:  मैक्सिको का मौज...

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत : भांग का नाम सुनते ही यकिनन तौर पर नशे वाला कोई पदार्थ ही दिमाग में आता है। लेकिन एैसा नही है। वैश्विक स्तर पर भांग का इस्तेमाल जहाज से लेकर कागज तक बनाने में किया जाता है। कुल्लू के विधायक और प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी इस विषय पर नई चर्चा छिड गई है।