Skip to main content

Covid 19 Bulletin: जानिए क्या है देश दुनिया सहित हिमाचल में कोरोना की ताजा स्थिति

Covid 19 Bulletin: जानिए क्या है देश दुनिया सहित हिमाचल में कोरोना की ताजा स्थिति:



कोरोना संक्रमण : हिमाचल में बुधवार को आए 14 मामले, 359 पहुंचा आंकड़ाहिमाचल में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें कांगड़ा में चार, किन्नौर में दो, मंडी जिला में दो, हमीरपुर में दो और शिमला, चंबा, ऊना व बिलासपुर में एक-एक नया मामला सामने आया है। इन 14 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 359 तक पहुंच गई है। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 204 हो गई है।
कांगड़ा : जिला में मिले चार पॉजिटिवों में से फतेहपुर के बढाल का 30 वर्षीय युवक शामिल है, जो मध्य प्रदेश से 27 मई को लौटा था। वर्तमान में वह संसारपुर टेरेस में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में था। दूसरा 31 वर्षीय युवक पठानकोट से 28 मई को लौटा था। वह गंगथ में संस्थागत क्वारंटाइन था। तीसरा फतेहपुर के गोलवान का 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला है। कंटेनमेट जोन के आदेशों की अवहेलना के बाद वह फतेहपुर में संस्थागत क्वारंटाइन था। चौथा 22 वर्षीय युवक 29 मई को हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से लौटा था। यह युवक भी फतेहपुर में संस्थागत क्वारंटाइन था। कांगड़ा जिला में 94 मामले आ चुके हैं और 54 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मंडी : जिले के सुंदरनगर उपमंडल में दो पॉजिटिव आए हैं। दोनों युवक टेंपो ट्रेवलर से मुंबई से 27 को सुंदरनगर लौटे थे। इनमें कोरोना के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं हैं। मंडी जिला में 17 मामले हैं, इनमें से सात कोविड सेंटर में भर्ती हैं।
हमीरपुर : जिले में सामने आए दो मरीजों में एक युवक बारी मंदिर टौणीदेवी का रहने वाला है, जो दिल्ली से लौटा है। दूसरा भोरंज का है, जो मोहाली से लौटा है। दोनों संस्थागत क्वारंटीन थे। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 114 हो गई है, जिनमें से 39 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 74 है। 
किन्नौर : जिले जिले में पहली बार कोरोना के मरीज निकले हैं। दोनों पॉजिटिव पति पत्नी हैं और ये दोनों दिल्ली से लौटे थे। किन्नौर में दो पॉजिटिव मामले आए हैं और दोनों ही उपचाराधीन हैं।
शिमला : जिले के रामपुर उपमंडल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दिल्ली से रामपुर पहुंचा व्यक्ति ज्यूरी स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला में 10 मरीजों में से आठ कोरोना पीडि़तों का उपचार चल रहा है।
बिलासपुर : जिले के स्वारघाट में संस्थागत क्वारंटीन उपमंडल नालागढ़ के रामशहर के समीप के गांव का दिल्ली से लौटा एक युवक पॉजिटिव निकला है। बिलासपुर जिला में कुल 19 कोरोना पीडि़तों में से 11 अभी उपचाराधीन हैं।
ऊना : बुधवार देर शाम ऊना जिले में भी एक पॉजिटिव केस आया है। दिल्ली से लौटा आईटीबीपी जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हरोली क्षेत्र के 32 वर्षीय सैनिक की दिल्ली में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला में 40 कोविड मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें 16 उपचाराधीन हैं।
चंबा : जिला में शाम नौ बजे नया मामला आया है। दिल्ली से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंबा में अब सक्रिय मामलों की संख्या 13 हो गई है। चंबा जिला में 25 मामले हो चुके हैं।
कुल्लू : जिला में दो कोरोना पीडि़तों में से एक उपचाराधीन है।
सिरमौर : चार कोरोना पीडि़तों में से एक का इलाज चल रहा है।
सोलन : जिला में पीडि़तों का आंकड़ा 32 है। इनमें से 18 का इलाज चल रहा है।
10 ने जीती कोरोना से जंगहिमाचल में बुधवार को दस मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली हैं। ऊना जिले में दो, कांगड़ा में छह और चंबा में दो मरीज ठीक हो गए हैं। बैजनाथ में भर्ती छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। ठीक हुए मरीजों में तीन जयसिंहपुर, दो पालमपुर और एक भवारना का है। प्रदेश में अब तक 146 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 


1733 सैंपल भेजे जांच कोबुधवार को कोरोना संक्रमण के 1733 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 1354 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि आठ सैंपल्स की पॉजिटिव। इसके अलावा 371 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी थी। इसके अलावा बुधवार को मिले बाकी पॉजिटिव मंगलवार के शेष सैंपलों की जांच में मिले हैं। हिमाचल में अब तक कुल 41 हजार 351 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें 40 हजार 621 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। राज्य में अब तक पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 359 पहुंचा है। इनमें से 146 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक्टिव  मरीजों की संख्या 204 रह गई है। हिमाचल में पांच लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है।
जांच के लिए भेजे गए सैंपल का जिलावार ब्यौरा बिलासपुर 125, चंबा 145, हमीरपुर 217, कांगड़ा 371, किन्नौर 61, कुल्लू 58, मंडी 94, शिमला 68, सिरमौर 178, सोलन 205, ऊना 103 सैंपल।  


भारत में कोरोना : एक लाख से अधिक ने जीती जंगभारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,07,615 हो गई है, जिनमें से 1,01,497 सक्रिय मामले हैं। देशभर में 1,00,303 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 5,815 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार वृद्धिदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4776 मरीज ठीक हो गए हैं और अब तक कुल 1,00,303 मरीजों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 48.31 प्रतिशत हो गई है। इस समय कोरोना के 1,01,497 सक्रिय मरीज हैं और ये चिकित्सकीय निगरानी में हैं। देश में कोरोना से होने वाली मौतों की दर 2.80 प्रतिशत है।
 विश्व में कोरोना : 31 लाख 44 हजार से ज्यादा ने दी कोरोना को मातदुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से तीन लाख 86 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 65 लाख 51 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 31 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
ब्रिटेन : जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40,000 के पार पहुंच चुकी है। 
फ्रांस : गुजरे 13 दिनों में पहली बार 24 घंटों के भीतर कोराना वायरस की वजह से 100 से अधिक मौतें हुई हैं। देश में हाल में लॉकडाउन के नियमों में ढील देना शुरू की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल : हिमाचल की स्पीति घाटी जहां बौद्ध मठों व रेत की दृश्यावलियों के कारण विश्व विख्यात है, वहीं यहां ऐसा बहुत कुछ है, जो हैरान करने वाला है। यहां के एक गांव में एक लामा की ममी का अस्थि पिंजर बैठी हुई मुद्रा में अभी तक सलामत है। अभी भी उसके सिर पर बाल हैं।

05 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं

5 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं 05  फ़रवरी:  ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार  05  फ़रवरी   वर्ष का 34वां दिन है। साल में अभी 329 दिन (लीप वर्ष में 330 दिन) शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में  05  फ़रवरी   का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।  आज का इतिहास  में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए  हिमाचल न्यूज़  में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्‍नों में दर्ज  05  फ़रवरी   का इतिहास   एवं घटनाक्रम।   05  फ़रवरी   की प्रमुख घटनाएं   (What Happened on 05 February in History) 1783:  इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30,000 लोगों की मौत। 1900:  अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई। 1917:  मैक्सिको का मौज...

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत : भांग का नाम सुनते ही यकिनन तौर पर नशे वाला कोई पदार्थ ही दिमाग में आता है। लेकिन एैसा नही है। वैश्विक स्तर पर भांग का इस्तेमाल जहाज से लेकर कागज तक बनाने में किया जाता है। कुल्लू के विधायक और प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी इस विषय पर नई चर्चा छिड गई है।