Covid 19 Bulletin: जानिए क्या है देश दुनिया सहित हिमाचल में कोरोना की ताजा स्थिति:


हिमाचल में कोरोना : 29 मरीजों ने जीती जंग, 24 नए मामले हिमाचल में वीरवार को प्रदेश भर में 29 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत भी ली है जबकि 24 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा सात मामले जिला सिरमौर में मिले हैं, जबकि कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिला में पिछले 24 घंटों के दौरान चार-चार नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मंडी में संक्रमण के तीन, जबकि बिलासपुर और कुल्लू में एक-एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 383 हो गई है, जबकि इनमें से 199 ही एक्टिव हैं, जबकि अब तक 175 लोग बीमारी से छुटकारा पा चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज करवाने गए हैं। पांच लोगों को मौत हो चुकी है।
वीरवार को लिए 1358 सैंपलप्रदेश भर से कोरोना संक्रमण की जांच के लिए वीरवार को 1358 सैंपल भेजे गए। इनमें जिला बिलासपुर के 44, जिला चंबा के 202, हमीरपुर के 73, कांगड़ा के 275, किन्नौर के 27, कुल्लू के 63, मंडी के 102, शिमला के 104, सिरमौर के 86, सोलन के 274, ऊना के 60 सैंपल शामिल हैं। देर शाम तक इनमें से 1112 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकि सात सैंपल्स की पॉजिटिव। इसके अलावा 239 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा वीरवार को मिले बाकी पॉजिटिव बुधवार के शेष सैंपलों की जांच में मिले हैं।
29 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
राहत की बात यह है कि वीरवार को प्रदेश भर में 29 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत भी ली है। वीरवार सुबह ही जिला कांगड़ा के नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। शाम को कांगड़ा के कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती छह अन्य कोरोना मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इनमें से तीन धर्मशाला, दो लंबागांव और एक भवारना क्षेत्र से है। सभी बैजनाथ कोविड केयर सेंटर से ठीक होकर घर लौटे। इसके अलावा शिमला जिले में सात लोग, सोलन एक, ऊना के दो, बिलासपुर का एक और हमीरपुर के 10 मरीज को ठीक हुए हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी देकर अगले सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। प्रदेश में अब तक 175 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
राहत की बात यह है कि वीरवार को प्रदेश भर में 29 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत भी ली है। वीरवार सुबह ही जिला कांगड़ा के नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। शाम को कांगड़ा के कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती छह अन्य कोरोना मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इनमें से तीन धर्मशाला, दो लंबागांव और एक भवारना क्षेत्र से है। सभी बैजनाथ कोविड केयर सेंटर से ठीक होकर घर लौटे। इसके अलावा शिमला जिले में सात लोग, सोलन एक, ऊना के दो, बिलासपुर का एक और हमीरपुर के 10 मरीज को ठीक हुए हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी देकर अगले सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। प्रदेश में अब तक 175 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
हिमाचल में प्रदेश भर से वीरवार को आए मामले
कांगड़ा : दिल्ली से 28 मई को अपने वाहन से कांगड़ा लौटे बैजनाथ क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बैजनाथ क्षेत्र का तीसरा मरीज 29 मई को फ्लाइट के जरिये यूएसए से हवाई यात्रा कर धर्मशाला आया था। इन तीनों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है।
कांगड़ा : दिल्ली से 28 मई को अपने वाहन से कांगड़ा लौटे बैजनाथ क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बैजनाथ क्षेत्र का तीसरा मरीज 29 मई को फ्लाइट के जरिये यूएसए से हवाई यात्रा कर धर्मशाला आया था। इन तीनों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है।
मंडी : जिले के धर्मपुर उपमंडल में भी दो नए मामले आए हैं। तीसरा संक्रमित नेरचौक अस्पताल में भर्ती है। कोरोना पॉजिटिव निकले तीनों व्यक्ति होम क्वारंटीन थे। धर्मपुर क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक बुधवार को निगेटिव होकर घर लौटी युवती का चचेरा भाई है। दूसरे टेस्ट में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव है। 38 वर्षीय संधोल क्षेत्र का व्यक्ति इंदौर से ग्रीन जोन से लौटा था। वह अपने घर में क्वारंटीन था। यह जोगिंद्रनगर के उसी युवक के साथ आया था, जो मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया था। जबकि तीसरा व्यक्ति गुम्मा का है। वह सैनिक बताया जा रहा है और छुट्टी लेकर आया था।
कुल्लू : जिला में एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला की 29 वर्षीय महिला जो तीन मई को अपनी नौ साल की बेटी के साथ आईजीएमसी शिमला से बजौरा पहुंची थी। यहां उसकी जांच की गई लेकिन कोई लक्षण नहीं पाए गए। महिला को एहतियातन भुंतर में होम क्वारंटीन किया गया। अब लक्षण दिखने के बाद बुधवार को महिला फ्लू ओपीडी में आई थी जहां उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला व उसकी बच्ची को आईसोलेशन में रखा जा रहा है। कुल्लू में अब तक कोरोना संक्रमण केस तीन मामले आए हैं जिनमें से दो सक्रिय हैं और एक ठीक हो गया है।
सिरमौर : जिले में सात नए मामले आए हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो दिल्ली और चार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लौटे थे। इनमें से चार नाहन के रहने वाले हैं जबकि दो कोलावाला भूड क्षेत्र के हैं। वहीं, एक महिला का सैंपल नाहन मेडिकल कॉलेज में लिया गया था। महिला का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था। रैंडम सैंपलिंग के तहत वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
चंबा : जिले में देर शाम दो पॉजिटिव मरीज आए हैं। दिल्ली से लौटा डलहौजी निवासी तिब्बती मूल का 47 वर्षीय व्यक्ति और हरियाणा के सोनीपत से लौटा चुराह क्षेत्र का 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
शिमला : रात नौ बजे राजधानी शिमला से सटे शोघी में क्वारंटीन किया गया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
देश में कोरोना : सवा दो लाख के करीब हुए मरीजदेश में कोरोना वायरस के गुरुवार को 8048 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,24,772 पर पहुंच गई है। इस महामारी के शिकार लोगों की संख्या भी 223 बढ़कर 6321 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी 3712 बढ़ा है और यह 1,07,776 तक पहुंच गया है। ये आंकड़े कोविड 19 इंडिया डॉट ओआरजी के अनुसार हैं।
महाराष्ट्र : वीरवार को भी सबसे ज्यादा 2933 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं, जहां कुल संक्रमितों की संख्या 77,793 हो गई है।
तमिलनाडु : दूसरे नंबर पर मौजूद तमिलनाडु में 1384 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित 27256 हो गए हैं।
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 24 हजार के करीब पहुंच गए हैं।
विश्व में कोरोना : दुनिया में संक्रमित 66 लाख के पारदुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से तीन लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 66 लाख 55 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 32 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
अमेरिका : अमेरिका में 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, जबकि 1,083 लोगों की मौत हुई है। यहां देशभर में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में प्रर्दशन की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। देश में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
पेरू : स्वास्थ्य मंत्रालय पेरू ने जानकारी दी है कि गुरुवार को कोरोना वायरस की वजह से 137 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना से अब तक 5,031 लोगों की मौत हो चुकी है।
“कोविड19 का अभी कोई वैक्सीन नहीं है। इसे विकसित करने के लिए हम एक साथ काम कर रहे हैं, यह एक महत्वपूर्ण सबक है जिसे हमें समझने की आवश्यकता है। एक वैक्सीन का बन जाना ही अपने आप में पर्याप्त नहीं है। इसकी पहुंच हर जगह, हर व्यक्ति तक हो यह सुनिश्चित करने के लिए हमें वैश्विक एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है।”
-संयुक्त राष्ट्र महासचिव
-संयुक्त राष्ट्र महासचिव
Comments
Post a Comment