Skip to main content

औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख़्त निगरानी के निर्देश

औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख़्त निगरानी के निर्देश


औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख़्त निगरानी के निर्देश 
हिमाचल न्यूज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें प्रवासी श्रमिकों विशेषकर औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगपतियों या उनके ठेकेदारों को प्रशासन की अनुमति के उपरान्त ही कामगारों को लाने की अनुमति होगी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक उन्हें क्वारंटीन किया जाना आवश्यक होगा। बड़ी औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त क्वारंटीन क्षमता सृजित करनी होगी, जबकि छोटी इकाइयां क्वारंटीन सुविधा सृजित करने के लिए किसी एक स्थान को चिन्हित कर सकती हैं। उन्होंने उद्योग श्रम और रोजगार विभाग को औद्योगिक इकाइयांे को इस सम्बन्ध में समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि त्यौहारों के मौसम के दृष्टिगत एक स्थान पर अधिक भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य के मन्दिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैवाहिक और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोग जमा न हों।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियांे को सम्बन्धित जिलों में कोविड-19 जाॅंच क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों के सम्पर्क में आए सभी लोगों की उचित जाॅंच के अतिरिक्त जुखाम जैसे लक्षण वाले सभी लोगों का कोविड-19 परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि अब तक 61 देशों के 78 शहरों से लगभग 1560 लोग गहन चिकित्सीय जाॅंच के उपरान्त प्रदेश में आ चुके हैं। इनमें 1117 लोग नई दिल्ली हवाई अड्डे, 193 अमृतसर हवाई अड्डे और 248 चण्डीगढ़ अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। 613 उड़ानों के आगमन पर प्रदेश सरकार के अधिकारी नई दिल्ली, अमृतसर और चण्डीगढ़ हवाई अड्डों पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को बरसात के मौसम के दृष्टिगत अधिक सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मौसम के दौरान जुखाम और विषाणु सम्बन्धित बीमारियों के मामलों में वृद्धि से स्वास्थ्य संस्थानों पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 की वस्तुस्थिति तथा अपने मूल स्थान के बारे में गलत जानकारी उपलब्ध करवाने वाले लोगांे पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
Posted By : Himachal News

Comments

Popular posts from this blog

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल : हिमाचल की स्पीति घाटी जहां बौद्ध मठों व रेत की दृश्यावलियों के कारण विश्व विख्यात है, वहीं यहां ऐसा बहुत कुछ है, जो हैरान करने वाला है। यहां के एक गांव में एक लामा की ममी का अस्थि पिंजर बैठी हुई मुद्रा में अभी तक सलामत है। अभी भी उसके सिर पर बाल हैं।

05 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं

5 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं 05  फ़रवरी:  ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार  05  फ़रवरी   वर्ष का 34वां दिन है। साल में अभी 329 दिन (लीप वर्ष में 330 दिन) शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में  05  फ़रवरी   का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।  आज का इतिहास  में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए  हिमाचल न्यूज़  में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्‍नों में दर्ज  05  फ़रवरी   का इतिहास   एवं घटनाक्रम।   05  फ़रवरी   की प्रमुख घटनाएं   (What Happened on 05 February in History) 1783:  इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30,000 लोगों की मौत। 1900:  अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई। 1917:  मैक्सिको का मौज...

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत : भांग का नाम सुनते ही यकिनन तौर पर नशे वाला कोई पदार्थ ही दिमाग में आता है। लेकिन एैसा नही है। वैश्विक स्तर पर भांग का इस्तेमाल जहाज से लेकर कागज तक बनाने में किया जाता है। कुल्लू के विधायक और प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी इस विषय पर नई चर्चा छिड गई है।