Skip to main content

Weather Update : हिमाचल में इन दो दिनों में होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी

Weather Update : हिमाचल में इन दो दिनों में होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी



हिमाचल न्यूज डेस्क
हिमाचल प्रदेश में आगामी दो दिन जमकर बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमानके मुताबिक समूचे राज्य में 16 जुलाई तक बारिश होगी। इसके यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 12 और 13 जुलाई को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 16 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मगर 13 जुलाई के बाद फिर से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े || 11 जुलाई, 2020 का पंचांग : जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर तक धूप भी खिली रही। दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए। वहीं शाम के समय प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम के समय जमकर बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, कांगड़ा, सुंदरनगर और मंडी में शुक्रवार को बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ। भुंतर, धर्मशाला, चंबा के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है।
मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगामी दो दिनों के दौरान बारिश होगी। हिमाचल में 16 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। कुछ स्थानों गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 
ये रहा हिमाचल का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान     
अधिकतम
न्यूनतम
बारिश MM
शिमला
25.4
17.9
2.0
सुंदरनगर
34.2
24.1
10.0
भुंतर
33.6
21.6
0
कल्पा  
27.0
14.0
0.2
धर्मशाला
29.6
20.6
17.0
ऊना   
37.7
26.4
0
नाहन
30.4
25.1
0
केलांग
24.2
9.9
0
पालमपुर
29.5
19.5
0
सोलन
32.0
21.0
0
मनाली
26.0
14.8
0
कांगड़ा
33.7
25.8
30.0
मंडी
33.0
19.0
2.0
बिलासपुर  
33.5
26.0
Trace
हमीरपुर
33.2
25.8
0
चंबा
33.0
21.5
0
डलहौजी
22.0
1.8
0
कुफ़री
18.0
0.0
0
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी तापमान की रिपोर्ट 10 जुलाई की है।
Posted by : Himachal News

Comments

Popular posts from this blog

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल

अजब-गजब: ये है 550 साल पुरानी रहस्यमयी 'ममी', आज भी बढ़ रहे हैं नाखून और बाल : हिमाचल की स्पीति घाटी जहां बौद्ध मठों व रेत की दृश्यावलियों के कारण विश्व विख्यात है, वहीं यहां ऐसा बहुत कुछ है, जो हैरान करने वाला है। यहां के एक गांव में एक लामा की ममी का अस्थि पिंजर बैठी हुई मुद्रा में अभी तक सलामत है। अभी भी उसके सिर पर बाल हैं।

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत

नशा ही नहीं औषधि भी है भांग का पौधा, रंग ला रही सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत : भांग का नाम सुनते ही यकिनन तौर पर नशे वाला कोई पदार्थ ही दिमाग में आता है। लेकिन एैसा नही है। वैश्विक स्तर पर भांग का इस्तेमाल जहाज से लेकर कागज तक बनाने में किया जाता है। कुल्लू के विधायक और प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर ठाकुर द्वारा भांग की खेती को लीगल करने की वकालत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी इस विषय पर नई चर्चा छिड गई है।

05 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं

5 फ़रवरी का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 05 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएं 05  फ़रवरी:  ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार  05  फ़रवरी   वर्ष का 34वां दिन है। साल में अभी 329 दिन (लीप वर्ष में 330 दिन) शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में  05  फ़रवरी   का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।  आज का इतिहास  में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए  हिमाचल न्यूज़  में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्‍नों में दर्ज  05  फ़रवरी   का इतिहास   एवं घटनाक्रम।   05  फ़रवरी   की प्रमुख घटनाएं   (What Happened on 05 February in History) 1783:  इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30,000 लोगों की मौत। 1900:  अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई। 1917:  मैक्सिको का मौज...